नर्मदापुरम / ईरान इजरायल के युद्ध के बाद गैस बुकिंग के लिए सिलिंडर डिलीवरी के 25 दिन बाद ही सिलिंडर की बुकिंग के नंबर लग रहे है और कई लोग तो नंबर लगाते हैं और परेशान हो रहे हैं, उनके नंबर ही नहीं लग रहे है, जब वह गैस एजेंसी वितरक के पास जाते हैं तो कहा जाता है कि मोबाइल से ही नंबर बुक होंगे। इसे देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा इंडेन गैस की उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग तेल वितरण कंपनी के नए नंबर जारी किए हैं। मौरछलीं चौक स्थित अविरत गैस एजेंसी के संचालक एकनाथ हरने ने बताया कि सिलिंडर रिफलिंग के लिए अब नये नंबर से भी नंबर लगाया जा सकता है।
नये नंबर जो जारी किये गये है…… आम उपभोक्ता गैस की रिफिल बुकिंग के लिए यह नंबर लगा सकते हैं।
(1). 7781955555 कॉल / SMS.
(2). 7588888824 वाट्सएप्प.
(3). 8454955555 मिस्ड कॉल.

