नर्मदापुरम / शुक्रवार को ग्राम पंचायत पालनपुर में समस्त सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी क्षेत्रवासी उपस्थित हुए सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित हुए समाज के वरिष्ठ पूर्व जिला पंचायत सदस्य परसराम पटेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रदेश कार्यकारिणी से विनोद वर्मा प्रदेश प्रचार मंत्री जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा (पूर्व सरपंच) ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बनने पर समस्त सामाजिक बंधुओ का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। समाज के वरिष्ठ जन मात्र शक्ति उपस्थिति वीरांगना रानी अवंती बाई के प्रारभिक जीवन पर एवं 1857 का भारतीय विद्रोह के बारे में सामाजिक बंधुओ को बताया।

