
इटारसी / भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव चेटीचंड् पर्व के उपलक्ष में विशाल महिला वाहन रैली का आयोजन किया गया, जो की मां शेरावाली दरबार सिंधी कॉलोनी गली नंबर 1 से निकाली गई। नगर भ्रमण करते हुए वापस झूलेलाल मंदिर पर पहुंची। जहां पर पंचायत सिंधी समाज के पूर्व अध्यक्ष धर्मदास मिहानी को 2 मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस वाहन रैली में सहयोगी के रूप में भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा अध्यक्ष पूनम चेलानी, महामंत्री प्रिया नंदवानी, अपनी पूरी महिला टीम के साथ एवं पंचायत सिंधी समाज कार्यवाहक अध्यक्ष कैलाश नवलानी, सचिव मनीष वसानी, कोषाध्यक्ष सोनू परयानी, उत्सव समिति अध्यक्ष गौरव फुलवानी, झूलण सेवा समिति संस्थापक गोपाल सिद्धवानी, संरक्षक महेश वलेचानी, नंद चेलानी, ओम शिवदासानी, सौरभ शिवनानी, सुशील मेघानी उपस्थित रहे। सभी कार्यक्रम पंचायत सिंधी समाज झूलण सेवा समिति एवं भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा इटारसी द्वारा किए गए। इसी कड़ी के अंतर्गत 2 दिन बच्चों के डांस कंप्टीशन का आयोजन किया गया। जिसमें 25 सोलो डांस, 10 ड्यूट सॉन्ग ओर 6 ग्रुप डांस द्वारा विशेष प्रस्तुति भी दी गई। इस कार्यक्रम मे निर्णायक टीम से श्रीमती मनीता सिद्दीकी, कुमारी ऋषिका तिवारी, श्रीमती दिव्या राचंदानी ने अपनी निर्णायक भूमिका निभाई। कल शुक्रवर चेटीचड् महोत्सव के दिन सुबह 8:00 बजे दीप प्रज्वलित 9:00 बजे जनेऊ संस्कार 9:30 बजे पुरुष वाहन रैली का आयोजन होगा। प्रातः 10:30 बजे बहराणा साहब पूजा अर्चना, दोपहर 1:30 बजे भंडारा, शाम 5:00 भव्य शोभायात्रा, नगर भ्रमण करते हुए नर्मदापुरम के सेठानी घाट रवाना होगी। सभी कार्यक्रमों के पूरे पुरस्कार 21 मार्च शनिवार रात 9:30 बजे भगवान श्री झूलेलाल मंदिर सिंधु भवन में दिए जाएंगे।

