
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा स्वयंवरम गार्डन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न सत्र आयोजित हुए। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि सप्तम सत्र में “कार्य विस्तार” विषय पर पूर्व जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता पीयूष शर्मा ने की। वहीं समापन सत्र “वैचारिक अधिष्ठान” पर केंद्रित रहा, जिसमें नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने भाजपा की ताकत को “मूल्यों पर आधारित राजनीति” बताया। इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय श्रीवास्तव ने की। प्रशिक्षण सत्र में चरणजीत सिंह, महेश बावरिया, विकास राठौर, राहुल पटवा, गजेन्द्र चौहान, राहुल ठाकुर, अनुजा मिश्रा, आशुतोष शर्मा, अर्पित सोनी, बिंदिया मांझी, मनीष शर्मा, नानकराम कदम, नयना सोनी, दौलत यादव, सत्यनारायण तिवारी, बीनू बुधोलिया, मनीष परदेशी, चमनपुरी गोस्वामी, ज्योति डेहरिया, रिंकू शर्मा, सीमा तिवारी, जयबाला निगम, श्यामू पटेल, विजय अहिरवार, माया केवट, ज्योति रैकवार, संगीत जायसवाल, सुनीता मिश्रा, रोहित शर्मा, बद्री केवट, धरम सनकत, धनराज मालवीय, जतिन यादव, लोकेश माधव, मुकेश यादव, ओम राय, राधामोहन वर्मा, राजकुमार चौकसे, पूनम मेषकर, सपना पवार, कृतिक शिवहरे, विमल गोस्वामी, सौरभ, सूर्य आयुष चौकसे, आयुष कौरव, चेतन बंसल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

