

इटारसी / उड़ान श्री वेलफेयर सोसाइटी द्वारा न्यास कालोनी मे आयोजित स्वामी सुनीलानंद महाराज द्वारा की जा रही भागवत कथा की कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला शक्ति व पुरुष भक्त गण समलित हुए। हिंदू महाशक्ति संघ द्वारा सभी भक्तों को ठंडाई वितरण की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष गुरयानी व गायक जस्सी भगत मौजूद रहे। हिंदू महाशक्ति संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जीतेंद्र राजवंशी ने बताया कि कथा स्थल पर शीतल पेय जल की व्यवस्था संघ के प्रदेश सचिव आशीष प्रजापति, जिला अध्यक्ष कालीचरण बामने, उपाध्यक्ष वीर मालवीय, पप्पू पटेल, सतीश कुचबंदिया, हिमांशु तिवारी, योगेश केवट, सचिन परदेशी और गोलू मेहरा ने व्यवस्था सम्हाली।

