

नर्मदापुरम / जिला प्रशासन एवं नगरपालिका प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरूआत पर्यटन घाट से की गई। जिसमें अधिकारीगण, समाजसेवीगण और नपा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। नपा उपयंत्री एवं जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रभारी अधिकारी आयुषी रिछारिया ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आज पर्यटन घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें अनेक लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ हिमांशू जैन, सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, अभियान की प्रभारी अधिकारी आयुषी रिछारिया, सहायक नोडल योगेश सोनी, संजय लुटारे, सतीष यादव, अनंत सिंह राजपूत, विजय कहार सहित समाज सेवीगण उपस्थित रहे।

