
नर्मदापुरम / गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय भोपाल पहुंचे। जहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन के प्रभारी महासचिव संजय कामले से मुलाकात कर नर्मदापुरम जिले की वर्तमान राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही जिले में विभिन्न प्रकोष्ठों की नियुक्ति एवं शीघ्र ही जिला कांग्रेस कार्यकारिणी गठन को लेकर नेता गणों के बीच गहन चर्चा हुई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन विशेष रूप से उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

