नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम् द्वारा वार्ड कमेटी पुनर्गठन के लिए वार्ड 18 की बैठक वार्ड पार्षद श्रीमती मीना वर्मा के निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में रामगोपाल मालवीय को सर्वसम्मती से वार्ड अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, नेता प्रतिपक्ष नपा अनोखी राजोरिया, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, राजू राजोरिया, कैलाश राजोरिया, मोनू सेन, रत्नेश ठाकुर, गौरव रजक, सविता राजोरिया, ओम राजोरिया, हिमांशु सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

