सोहागपुर / फरियादी शिवम पिता प्रवीण शर्मा वार्ड नंबर 8 जमुनिया थाना सोहागपुर के द्वारा इस आशय की प्राथमिकी अभय पिता कमलेश पुरी गोस्वामी निवासी तिवारी कॉलोनी सेमरी हरचंद के खिलाफ दर्ज कराई कि दिनांक 21.2.2026 को रात करीबन 8:00 बजे सोहागपुर रोड पर स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने गया था पेट्रोल भरवाकर वापस घर आ रहा था, तभी पेट्रोल पंप के सामने स्थित कृष्णा गार्डन में अभयपुरी गोस्वामी निवासी सेमरीहरचंद की बारात लग रही थी बारात में उपस्थित अभय पुरी गोस्वामी ने अपने हाथ में 12 बोर बंदूक थी। बंदूक लेकर लहराते हुए नाच कर बंदूक से दो राउंड हवा में ऊपर तरफ फायर किए थे। जिससे बाराती एवं आने जाने वालों में भय उत्पन्न हो गया था। लोग आसपास भागने लगे थे, यह अपनी मोटरसाइकिल लेकर एक तरफ चला गया था । अभय पुरी गोस्वामी द्वारा बारात में बंदूक लहरा कर फायर कर मानव जीवन के साथ संकट उत्पन्न किया। रिपोर्ट पर अभयपुरी गोस्वामी के विरुद्ध धारा 125 BNS.का पाए जाने से प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

