नर्मदापुरम / वुधवार को थाना सोहागपुर क्षेत्र के ग्राम रानी पिपरिया में ग्रामीणों के द्वारा किए गए चक्का जाम में सोहागपुर पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में विक्रांत धुर्वे सहायक प्रबंधक मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वितरण केंद्र पिपरिया ग्रामीण उत्तर (मध्य प्रदेश शासन का उपक्रम) बिजली विभाग पिपरिया उत्तर ग्रामीण के कार्यालयीन पत्र के पालन में 1. पुष्पराज पटेल कांग्रेस नेता सोहागपुर, 2. चंदन सिंह कुशवाहा, 3. धनराज कुशवाहा, 4. मिश्रीलाल कुशवाहा, 5. ख्याली कुशवाहा, 6. कामता प्रसाद नागवंशी, 7. जीवन ठाकुर सभी निवासी रानी पिपरिया एवं अन्य ग्रामीण जनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दे कि ग्राम रानी पिपरिया में घरेलू विद्युत देयक का बकाया 48 लाख 88 हजार रुपए होने पर दिनांक 17.3.26 को सहायक यत्री एवं संबंधित क्षेत्र के लाइन कर्मचारियों के द्वारा मध्य प्रदेश की समाधान योजना के अंतर्गत वसूली कैंप लगाया था एवं डोर टू डोर वसूली की कार्रवाई की गई थी। ग्रामवासियों द्वारा विद्युत देयक की राशि बकाया जमा न करने के उपरांत 100% बकाया वाले 04 नंबर ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंद कर दी गई थी। दिनांक 18.3.2026 को हाईवे रोड पिपरिया नर्मदापुरम में ग्राम रानी पिपरिया में रोड पर लकड़ी एवं अन्य सामग्री के साथ ग्रामवासी महिला पुरुष एवं अन्य लोगों के द्वारा बीच रोड पर बैठकर चक्का जाम कर दिया गया। चक्का जाम में प्रमुख तौर पर उक्त लोग उपस्थित थे, चक्का जाम करने से यातायात बाधित हुआ एवं आने जाने वाले आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में उक्त सभी के खिलाफ धारा 126(2), 3(5) बी.एन.एस. का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

