
नर्मदापुरम / वुधवार दिनॉंक 19 मार्च को गुड़ी पड़वा हिन्दू नववर्ष एवं वैश्य दिवस पर वैश्य महासम्मेलन की नर्मदापुरम शाखा ने बहुत धूम धाम से स्थानीय सेठानी घाट पर आयोजन किया। सर्व प्रथम रंगोली सजा कर दीप प्रज्वलित किये, सभी अतिथियों को लाल तिलक कर नववर्ष में स्वागत किया एंव सभी ने हाथों पर केसरिया ध्वज लेकर जय हिंद घोष के साथ चल समारोह आयोजित किया। आयोजन में संस्था के संरक्षक डॉ. गोपाल प्रसाद खड्डर, मुख्य अतिथि सम्भागीय अध्यक्ष अजित सेठी, महिला सम्भागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार, जिला अध्यक्ष संजय शिल्पी, जिला उपाध्यक्ष, रवि अग्रवाल, संजय अग्रवाल, एन सी जैन, डॉं. राजेन्द्र जैन, डॉं. प्रदीप जैन, पवन जैन, मनोज जैन, विकास जैन, अरुण जैन, आर एल जैन, मनोज गुप्ता, अपूर्व जैन, जिला निशुल्क शिक्षा प्रभारी सुषमा गुप्ता, नगर अध्यक्ष शारदा जैन, सुनीता अग्रवाल, अनीता आर एल जैन, जयंती जैन, आशा खण्डेलवाल, मोनिका गुप्ता, अनीता अरुण जैन, रेखा गुप्ता, सरोज गुप्ता आदि उपस्थित थे, कार्यक्रम के अंत में आभार शारदा जैन ने माना।

