

नर्मदापुरम / नर्मदापुरम पुलिस को मोबाइल फॉरेंसिक वेन शासन द्वारा मिली है, जो की मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाएगी। मोबाइल वेन हर उपकरणों से सुसज्जित होगी और इसमें एक डॉक्टर भी साथ रहेगा। आज पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने इस फॉरेंसिक वेन का विधिवत पूजन किया। इसके साथ ही एक छः सीटर पुलिस वाहन की भी पूजा की गई जो पुलिस के उपयोग के लिए मिला है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, रक्षित केंद्र निरीक्षक स्नेहा चंदेल, थाना प्रभारी सिवनी मालवा श्री बारस्कर एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

