
नर्मदापुरम / चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर मां नर्मदा को सेवा समिति ने सेठानी घाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर नर्मदा स्नान करने एवं हिंदू नूतन वर्ष मनाने आए श्रद्धालुओं को शीतल शरबत का प्रसादी वितरण किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक हंस राय, अध्यक्ष विवेक चौकसे, पं. लवलेश शर्मा, योगेश राठौर, रितेश शर्मा, श्यामु नायक, अतुल चौकसे, अर्जुन ठाकुर, चिंटू, राठौर, अतुल भडोरिया, अनमोल चौकसे, पुनीत भरद्वाज, गौरव पटवा, अतुल मालवीय, जयसिंह यादव, मनोज मालवीय, पं. पीयूष दुबे, राजा कहार, अमित राजपूत, कृष्णा चौकसे, डॉ शुभम दुबे, राजेश खत्री, साजन हेमनानी, राम यादव, शिवम शर्मा, गोलू पटवा, वेदांत ठाकुर, सौरभ तिवारी, आयुष दुबे, गौरव, पटवा आदि सदस्य उपस्थित थे। यह कार्यक्रम विगत पांच वर्षों से प्रत्येक अमावस्या, पूर्णिमा एवं विशेष पर्वों पर आयोजित किया जाता है।

