
माखन नगर / बुधवार को महिलाओं ने गणगौर उत्सव मनाया गया।सुहागन महिलाओं ने पारंपरिक परिधान श्रंगार कर शिव पार्वती का पूजन किया। भजन गीत गाते हुए नृत्य किया गणगौर उत्सव मुख्य रूप से 16 से 18 दिन चलने वाला एक प्रमुख त्यौहार है। यह होली के अगले दिन (चैत्र कृष्ण प्रतिपदा) से शुरू होकर (चैत्र शुक्ल तृतीया) गणगौर तीज तक चलता है। इस त्यौहार पर विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए एवं कुंवारी कन्याएं माता गौरी (पार्वती) और ईसर (शिव) की पूजा करती हैं। मनीषा उपाध्याय के निवास पर महिलाओं ने उत्सव की शुरुआत की एवं गुरु कॉलोनी के मंदिर में उत्सव मनाया। सरला माहेश्वरी ने इस त्यौहार के बारे में विस्तार से वर्णन करते हुए कहा महिलाएं गणगौर उत्सव सौभाग्य सुहाग के लिए मनाती हैं। गौरी और ईसर भगवान शंकर पार्वती के स्वरूप है, इनकी पूजा की जाती है। माता पार्वती ने कठिन तपस्या के बाद भगवान शंकर को पाया था पारंपरिक उत्सव है सभी इसे उत्साह से मनाते हैं।

