
नर्मदापुरम / महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के समन्वय से एवं जिला प्रशासन के सहयोग से गुरुवार दिनांक 19 मार्च को विक्रमोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। भारत वर्ष के नव जागरण एवं विकास की यात्रा के आयोजन को सृष्टि के आरम्भ दिवस, वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के आरंभ पर नववर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस आयोजन में सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित नाट्य का मंचन नर्मदा महाविद्यालय ऑडिटोरियम में प्रातः 10.00 बजे से किया जाएगा।
साथी जनशिक्षण एवं संस्कृति समिति के कलाकारों द्वारा ये मंचन किया जाएगा। जिसके नाट्यदल का निर्देशन रत्नेश साहू एवं सह निर्देशन संजय श्रोतीय नर्मदापुरम के द्वारा किया गया है। संगीत अभिषेक त्रिपाठी का है। नाटक का लेखन व सह निर्देशन प्रसन्न सोनी का है एवं निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है। इस नाटक के कलाकार नितिन रोहर, प्रेम शंकर मांगरोल, चैन सिंह मीना, मुकेश मालवीय, मंगलेश सिंगारिया, दीपक बेन, अस्मादित्य तिवारी, नर्मदा प्रसाद हरयाले, देवी सिंह पटवा, अभिषेक अहिरवार, भावना विश्वकर्मा, उर्वशी श्रोतिय, शिवन्या श्रोतिय, पल्लवी दुबे, प्रियांशी गौर एवं विमल सिंह राजपूत हैं।

