
नर्मदापुरम् / आगामी त्यौहार को लेकर नगरपालिका की स्वच्छता टीम अलर्ट मोर्ड में है। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वच्छता प्रभारी उपयंत्री दीक्षा तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन स्वच्छता अभियान तो चलाया ही जा रहा है साथ ही आगामी त्यौहारों को लेकर नगरपालिका की टीम को विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। नपाध्यक्ष नीतू यादव ने बताया कि आगामी त्यौहारों को देखते हुए धार्मिक स्थलों पर विशेष सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने स्वच्छता टीम को अलर्ट रहने तथा पेयजल और स्वच्छता संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। कचरा, कचरा वाहन आने पर उसी डालें जिससे कि आपकी गली, मोहल्ला और वार्ड स्वच्छ रहे। उन्होंने फल एवं सब्जी के ठेले वालों से कहा है कि वे अपने निर्धारित स्थल पर ही व्यवसाय करें। सड़क मार्ग अवरूद्ध करने वालों पर सामग्री जब्ती के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

