नर्मदापुरम / वुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर मोहन ठाकुर को मनोनीत किए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मालवीय, पूर्व पार्षद लखन राठौर, चंद्रकांत बहारे, पूर्व एंडरमैन पार्षद अनिल बस्तरवार, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमल सरकार, विक्की तिवारी, सुशील बस्तरवार, चंदू दुबे, सुनील डोंगरे, राहुल दुबे, डी के मास्साब, मयंक कलोसिया आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

