
नर्मदापुरम / इंसानियत फाउंडेशन ने फाउंडेशन लगातार चौथे दिन ईद की तैयारी को लेकर नर्मदापुरम क्षेत्र के बी टी आई, नौगजा, जुमेराती क्षेत्र में मुस्लिम गरीब परिवारों के बीच पहुंचकर गरीब बच्चों जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरण कर रहा है। इनके द्वारा ईद के लिए गरीब बच्चों विधवा विधुर एवं बेसहारा लोगों को नए और बेहतर कपड़ों का वितरण भी किया जा रहा है। नर्मदापुरम के अलावा बुदनी, शाहगंज क्षेत्र में भी घर-घर जाकर जरूरतमंदों को कपड़े दिए जा रहे हैं संस्था प्रमुख तबरेज गांधी, नावेद कुरैशी, शेख पप्पू, असलम खान, सुलेमान खान लगातार प्रयास कर रहे हैं। संस्था के तबरेज गांधी ने बताया कि अगर कोई गरीब परिवार स्वयं संपर्क करें तो हम तुरंत कपड़ों का इंतजाम भी कर रहे हैं। हमारा यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा यही रमजान मुबारक महीने की पहचान है।

