
नर्मदापुरम / मां रेवा के परिक्रमा उपरांत गृह वापसी पर वरिष्ठ समाजसेवी चौरिया कुर्मी समाज के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य चंद्रगोपाल मलैया के नेतृत्व में समाजिक संगठन के पदाधिकारीयो ने धर्माचार्य पंडित सोमेश परसाई के निज निवास पर पहुंचकर शाल, श्रीफल, पुष्पहार से आत्मीय भव्य स्वागत अभिनंदन किया । आचार्य सोमेश परसाई ने मां नर्मदा परिक्रमा के दौरान हुए अनुभव के संस्मरण सुनाए। स्वागत करने वाले पदाधिकारी में प्रमुख चंद्रगोपाल मलैया, राम मोहन मलैया, श्रवण चौधरी, एम एल पटेल, हेमंत चौधरी, जे पी चौधरी, राजेश चौरे, राधा मोहन पटेल, कमल चौधरी, सुशील चौधरी, मनोज बम्हनोटिया, राजदीप पटेल, पंकज मलैया, गोकुल पटेल, गोविंद चौरे, विनोद पटेल, प्रिंस चौरे आदि उपस्थित रहे ।

