

नर्मदापुरम / पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम नगर मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मंगलवार को स्वयंवरम गार्डन में हुआ। मंडल अध्यक्ष ने बताया की प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस के 6 सत्र हुए। उद्घाटन सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने कार्य पद्धति विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता नपा अध्यक्ष नीतू यादव ने की। व्दितीय सत्र के मुख्य वक्ता मुख्य वक्ता मुकेश चंद्र मैना ने सोशल मीडिया, एआई, नमो एप और सरल एप संबोधिता किया सत्र की अध्यक्षता प्रसन्ना हर्णे ने की। वहीं तृतीय सत्र के वक्ता जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी ने भाजपा का इतिहास और विकास के बारे में बताया एवं सत्र की अध्यक्षता नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने की। चतुर्थ सत्र के वक्ता राममोहन राजपूत एवं सत्र की अध्यक्षता शंभू सोनकिया ने की। वहीं पंचम सत्र के वक्ता रघुवीर सिंह राजपूत ने बूथ प्रबंधन एवं मन की बात पर संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता मोनिका चौकसे ने की। षष्टम सत्र में केन्द्र सरकार की योजनाओं पर वक्ता सुरेश पटेल एवं अध्यक्षता योगेश मोहन सेठा ने की। प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी चरणजीत सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, लोकेश तिवारी, गोविंद राय, अमित महाला, अर्चना पुरोहित, वर्ग नियंत्रक अजय श्रीवास्तव, गजेन्द्र चौहान, राहुल ठाकुर, राहुल पटवा, सत्यनारायण तिवारी, पूरम मेषकर, ज्योति डेहरिया, ज्योति रायकवाऱ महेश बावरिया विकास राठौर, सौरभ सूर्य, चमनपुरी गोस्वामी, मनीष शर्मा, ज्योति केवट, डॉ. विमल गोस्वामी, दौलत यादव, बिंदिया मांझी, नयना सोनी, गणेश बावरिया, गणेश यादव, अनुजा मिश्रा, नरेन्द्र तिवारी, पप्पू चौकसे, आशुतोष शर्मा, प्रणव चौकसे, सुरेन्द्र परमार, बीनू बुधोलिया, नानकराम कदम, अंकित साहू, अर्पित सोनी, हिना अली, श्यामू पटेल सहित मंडल में निवासरत वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन मंडल महामंत्री महेश बावरिया एवं विकास राठौर ने किया।

