
नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर (चित्रकूट, जिला – सतना 8 से 14 मार्च 2026) से लौटे स्वयंसेवक सलोनी दुबे और सुलोचना अहाके का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि स्वयंसेवकों ने राज्य स्तर पर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। डाॅ. जैन ने बताया कि एनएसएस के माध्यम से छात्राएं न केवल शिक्षा प्राप्त करते हैं, बल्कि एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी अग्रसर होते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं नेतृत्व विकास और राष्ट्रनिर्माण में निरंतर सक्रिय रहने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय परिवार द्वारा दोनो स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हर्षा चाचाने एवं पूजा गोस्वामी ने स्वयंसेवकों को बधाई दी। शिविर से लौटे स्वयंसेवकों ने अपने अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्वयंसेवकों द्वारा करतल ध्वनि की गूंज के साथ स्टेट केंपर का अभिनंदन किया।

