
सिवनी मालवा / भीलट देव रेस्ट हाउस में जनपद पंचायत सिवनी मालवा की साधारण सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें आय व्यय के वार्षिक अनुमोदन किया गया एवं 31 मार्च को प्रारंभ हो रहे, भीलट देव मेला को लेकर चर्चा हुई। पिछले मेले में व्यवस्थाओं को लेकर आई शिकायतों एवं कमियो को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। आने वाले मेले में भक्त जनों को कोई असुविधा न हो एवं भीलट देव मेला जो हमारे धर्म एवं संस्कृति का ध्वजवाहक है, परिचायक है। इस मेले को पूर्ण गरिमा एवं पूर्ण सुविधा युक्त बनाने के लिए क्या अच्छा हो सकता है, इसके सुझाव मांगे गए। जनपद पंचायत सिवनी मालवा इस मेले को नर्मदांचल का सर्वश्रेष्ठ मेला बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में सभी जनपद सदस्य अधिकारी कर्मचारियों उपस्थित थे।

