
सिवनी मालवा / ग्राम चौतलाय में बिजली के तारों से हुई स्पार्किंग के कारण संतोष लौवंशी के खेत में गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इस आगजनी में संतोष लौवंशी की संपूर्ण फसल का नुकसान हो गया है। भारतीय किसान यूनियन, मध्यप्रदेश ने सहायता के उद्देश्य से 12,000 रुपये की धनराशि संग्रहीत करके उनके घर पहुंचकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पटवारे, संभागीय अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, जिला अध्यक्ष राजेश जाट, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह राजपूत, जिला सहमंत्री राजनारायण रघुवंशी, डोलरिया तहसील उपाध्यक्ष सुभाष गौर, भानुप्रताप रधुवंशी, कमलेश राजपूत, तहसील अध्यक्ष शिवपुर रामेश्वर सेठ, गजानंद पटैल, रामजी राजस्थान ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। चौतलाय सरपंच रामजीवन साध, सियावर जी और अन्य किसान साथियों ने भी आगजनी से पीड़ित किसान संतोष लौवंशी को भेंट कर सहयोग राशि प्रदान की। उल्लेखनीय है कि संतोष लौवंशी का 2 एकड़ खेत इस आगजनी में पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी।

