
नर्मदापुरम / दक्षिणेश्वरी माता महाकाली सांस्कृतिक उत्सव समिति द्वारा चैत्र की नवरात्र पर संगीतमय देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष प्रकाश शिवहरे ने एक वार्ता में बताया कि सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित ग्राम डूंगरिया जिला सीहोर से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित जितेंद्रीय महाराज अपने मुखारविन्द से भक्ति रस बरसाएंगे। कल गुरुवार 19 मार्च को प्रातः 8:00 बजे माता महाकाली मंदिर से सेठानी घाट के लिए कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो सेठानी घाट से मां नर्मदा का जल भरकर वापस सातरस्ता काली मंदिर पर आएंगी, आचार्य पंडित सोमेश परसाई भी कलश यात्रा में शामिल होंगे। कथा दोपहर 2:00 बजे से दोपहर 5:00 बजे तक होगी। कथा के विश्राम दिवस 27 मार्च दिन शुक्रवार को पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण, जवारे विसर्जन किये जायेगे एवं रात्रि में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने सभी धर्म प्रेमियों से कथा में शामिल होकर कथा श्रवन कर धर्म लाभ अर्जित करने निवेदन किया है।

