नर्मदापुरम / अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नर्मदापुरम जय सोलंकी द्वारा तहसील डोलरिया अंतर्गत किसान संघ एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की गई एवं आगामी गेहूं कटाई, नरवाई प्रबंधन एवं फायर सेफ्टी के साथ साथ अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गये। जिसमें तहसीलदार सुनील गढ़वाल, नायब तहसीलदार आलोक भद्र सिंह सहित जनपद पंचायत पीसीओ अनिल पवार, कृषि विस्तार अधिकारी भुपेंद्र सिंह राजपूत सहित किसान संघ डोलरिया के विभिन्न पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

