
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम जैन धर्मशाला में 2 दिवसीय शास्वत चिकित्सा शिविर मंगलवार को शुरू हुआ। शिविर के पहले दिन 125 मरीजो का उपचार लखनऊ के ख्यातनाम शाश्वत चिकित्सक डॉ. स्वामी बाबा भक्ति प्रकाश द्वारा किया गया। डॉ. स्वामी भक्ति प्रकाश द्वारा अर्थवेद पर आधारित उपचार पद्धति से विभिन्न प्रकार के दर्दों का निदान सहित अन्य बीमारियों का उपचार किया गया। होली चौक स्थित जैन धर्मशाला में शिविर का शुभारंभ योगेंद्र गिल्ला एवं राकेश जैन ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शिविर के माध्यम से विभिन्न रोग जैसे गर्दन एवं कमर का दर्द, सर्वाइकल, साइटीका, माईग्रेन, आर्थोराइटिस, गेस एवं लीवार सम्बन्धी बीमारियों का उपचार शाश्वत चिकित्सा के माध्यम से किया गया। शिविर के प्रथम दिन दो पारियों में चिकित्सा सत्र हुए जिनमे करीब 125 मरीजो को निःशुल्क उपचार दिया गया। इस दौरान थैरेपी, डाइट प्लान सहित अन्य परामर्श दिए गए। बुधवार को भी शिविर में मरीजो को उपचार और समाधान दिया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन हेतु रोटरी क्लब नर्मदापुरम रॉयल के सदस्यों से संपर्क किया जा सकता है। क्लब के सदस्यों ने नागरिकों से शिविर में शामिल होकर चिकित्सा लाभ लेने की बात कही है। कार्यक्रम मे रोटरी क्लब नर्मदापुरम रायल के अध्यक्ष अनुपम दुबे, सचिव प्रशांत नागर, प्रदीप गिल्ला, महेश चौकसे, विपिन जैन, मुकेश राजपूत, अंकित गिल्ला, अंतिम जैन, प्रदीप राजपूत सहित रोटरी क्लब के सदस्य एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।

