
नर्मदापुरम / पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल नर्मदापुरम में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक समापन हुआ। मंडल अध्यक्ष गोकुल पटेल ने बताया की प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, जिला महामंत्री ज्योति चोरे, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल, मंडल के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिंह सोलंकी, पूर्व जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, गीता मीणा, प्रीति चिरगानिया एवं विधायक प्रतिनिधि विनोद वर्मा जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रथम सत्र राज्य सभा सांसद माया नारोलिया ने केंद्र सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रबोधन दिया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल ने की। द्वितीय सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीती शुक्ला ने कार्य पद्धति एवं कार्यकर्ता सशक्तिकरण पर प्रशिक्षण प्रदान किया, जिसकी अध्यक्षता प्रसन्ना हर्णे ने की। प्रशिक्षण स्थल पर रात्रि में सुंदरकांड का सांस्कृतिक आयोजन किया गया।
द्वितीय दिवस में तृतीय सत्र में संतोष पारीक ने भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर मार्गदर्शन दिया, जिसकी अध्यक्षता प्रेम सिंह ने की। चतुर्थ सत्र में विश्वेंद्र मंडलोई ने सोशल मीडिया एवं एआई विषय पर प्रबोधन दिया, जिसकी अध्यक्षता परसराम पटेल ने की। पंचम सत्र में राममोहन सिंह राजपूत ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर विचार रखे, जिसकी अध्यक्षता सूरज प्रताप ने की। षष्ठम सत्र में विवेक गौर ने बूथ प्रबंधन एवं मन की बात विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया, जिसकी अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष एवं ग्राम सरपंच राजेंद्र मीणा ने की। समापन सत्र में जिला उपाध्यक्ष निखिलेश चतुर्वेदी ने कार्य विस्तार पर मार्गदर्शन दिया, जिसकी अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे ने की। अंतिम सत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
प्रशिक्षण वर्ग संचालन किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीतू नवनीत मलैया ने आभार मंडल महामंत्री हिमाचल सिंह ने व्यक्त किया। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से यह दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

