इटारसी / ऑल प्रगतिशील पेन्शनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 18 मार्च को प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव बसंत गिरी गोस्वामी(इटारसी) ने बताया कि पेन्शनर का यह धरना 3% प्रशिशत महंगाई भत्ता, 27 माह का बकाया एरियर, धारा 49/6 को प्रभाव हीन कर समाप्त करने, पेन्शनर की मृत्यु पर एक लाख पच्चीस हजार राहत राशि का भुगतान सहित अनेक मंगों को लेकर होगा। पेन्शनर पदाधिकारी प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर दुबे, जिला अध्यक्ष केदारनाथ बिसोपिया, संभागीय अध्यक्ष नर्मदापुरम पवन शुक्ला, इटारसी नगर अध्यक्ष गेंदा पुरी, वरिष्ठ सदस्य प्रदीप गिरी, रघुनाथ प्रसाद पटेल आदि ने सभी पेन्शनर से धरने में भाग लेने की अपील की है।

