

सिवनी मालवा / शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बंद पड़ी मोटर को चालू कराकर पानी सप्लाई को पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया। पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने तत्परता दिखाते हुए इस समस्या का समाधान कराया, जिससे कॉलोनीवासियों को बड़ी राहत मिली। वहीं शिवराज पार्क में मोटर खराब होने के कारण पेड़-पौधों और हरी घास के सूखने की स्थिति बन गई थी। इसे देखते हुए दीपक दीक्षित ने स्वयं मौके पर पहुंचकर टैंकर के माध्यम से पेड़-पौधों एवं घास पर पानी का छिड़काव किया, जिससे पार्क की हरियाली को बचाने का प्रयास किया गया। दीपक दीक्षित ने इस कार्य में सहयोग के लिए नगर पालिका सीएमओ अमर सिंह उईके, इंजीनियर चंद्रकांत कवर, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ओर कान्हा गौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही पार्क की मोटर भी सुधारवाकर, पेड़ पौधों के लिए पानी की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाएगी।

