सोहागपुर / ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ होने पर आगजनी की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए नगर परिषद सोहागपुर के फायर वाहन को थाना सोहागपुर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद सोहागपुर के द्वारा सौंपा गया है एवं फायर फाइटरों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जिसका आदेश मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहागपुर के द्वारा आज किया गया है। वाहन थाना सोहागपुर परिसर में खड़ा रहेगा। वर्तमान समय में आगजनी की घटनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना होने पर आमजन फायर वाहन में चालक राजेंद्र साहू के मोबाइल नंबर 7566877491, कार्तिक मैहरा 6260121163, सहायक प्रांजुल दीवान 8602567375 से संपर्क कर सकते हैं। सहायक उप निरीक्षक गणेश राय ने बताया कि थाना सोहागपुर के मोबाइल नंबर 7701052276 अथवा पुलिस सहायता वाहन 112 को भी आगजनी की सूचना दे सकते हैं। आमजन एवं कृषक आगजनी की घटना ना हो ऐसा प्रयास करें सतर्क रहें, शासन प्रशासन के द्वारा नरवई से संबंधित दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करेंl

