
नर्मदापुरम / रहमतो और बरकतों के माहे मुकद्दस और पवित्र त्यौहार रमज़ान मे बड़ी बजरिया स्थित सेठ साहब वाली मस्जिद में रोज़ा अफ्तार का आयोजन किया गया। यह अफ्तार गंगा जमुनी तहज़ीब की एक गौरवशाली शाम बनी। जिसमें शहर के जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों के साथ तमाम आवाम ने इस बा बरकत महफ़िल में शिरकत की। अफ्तार के दौरान मुफ़्ती ए शहर शमीम अख्तर साहब ने शहर के सोहाद्र और अमन के लिए दुआ की सभी ने खुजूर से अपना रोज़ा खोला। इस मुबारक मौके पर पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष कपिल फौजदार, फैज़ान उल हक़, चन्द्रगोपाल मलैया, वाहिद सेठ , अनोखी राजोरिया, बीनू बुधोलिया, कमलेश बाथरे, गुलाम हैदर, धर्मेंद्र तिवारी, गुलाम मुस्तफ़ा, अजय सैनी, अनुराग मलैया, रिज़वान खान, आशीष दीवान, राजेद्र दोहरे, अमीर उद्दीन, मोहम्मद आमिर, आयुष्मान अवस्थी, सिराज खान, सुरज तिवारी, विजय वर्मा, नूर मोहम्मद, अलमास खान, अफ़ज़ल सिद्दीक़ी, शेख पप्पू आदि उपस्थित रहे।

