
नर्मदापुरम / शहर नर्मदापुरम में लखनऊ के ख्यातनाम शाश्वत चिकित्सक डॉ. स्वामी बाबा भक्ति प्रकाश द्वारा अर्थवेद पर आधारित उपचार किया जायेगा। होली चौक स्थित जैन धर्मशाला मे 17-18 मार्च को आयोजित इस शिविर के माध्यम से विभिन्न रोग जैसे गर्दन एवं कमर का दर्द, सर्वाइकल, साइटीका, माईग्रेन, आर्थोराइटिस, गेस एवं लीवार सम्बन्धी बीमारियों का उपचार शाश्वत चिकित्सा के माध्यम से करेंगे। आयोजक रोटरी क्लब नर्मदापुरम रॉयल के अध्यक्ष अनुपम दुबे ने बताया कि गुरूजी द्वारा अर्थवेद पर आधारित उपचार पद्धति से विभिन्न बीमारियों का इलाज़ करेंगे। साथ ही उन्होंने आमजनों से आग्रह किया है की वे सभी पधारकर इस विधा का लाभ उठाये। उल्लेखनीय है कि बाबा मानद डॉक्टरेट, भारत गौरव अवार्ड, विजनरी लीडर अवार्ड, भारतीय प्रतिभा रत्न से सम्मानित हो चुके है। बाबाजी प्रतिदिन सुबह 10 से 01 बजे एवं शाम 4 से 7 बजे तक मरीजों को देखेंगे। रजिस्ट्रेशन हेतु रोटरी क्लून नर्मदापुरम रॉयल के सदस्यों से सम्पर्क किया जा सकता है।

