
इटारसी / कान्य कुब्ज ब्राह्मण परिवार द्वारा मिश्रा भवन (मालवीय गंज) में होली मिलन समारोह बड़ी धूम धाम से मनाया गया। सर्व प्रथम समाज के अध्यक्ष अनिरुद्ध शुक्ला द्वारा उद्बोधन दिया गया। उसके बाद शिवाकांत गुड्डन पांडेय (संयोजक), श्रीकांत तिवारी वरिष्ठ (उपाध्यक्ष), कुलभूषण मिश्रा (सचिव) द्वारा समाज के सभी सदस्यों का अभिनंदन प्रेषित किया। महिला संयोजिका श्रीमति इंदिरा तिवारी द्वारा समाज की एकता एवं सहयोग के बारे में जानकारी दी। संयोजक द्वारा समाज की नई अध्यक्ष की सर्व सम्मति से अनिता तिवारी के नाम पर घोषणा की गई। सभी ने अनिता तिवारी के अध्यक्ष पद के नाम पर ताली बजाकर स्वागत किया। इसके बाद अनन्या शुक्ला, यति तिवारी, दो बच्चों ने प्रस्तुति दी गई। जिन्हें शिवा कांत गुड्डन पांडेय द्वारा नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कुलभूषण मिश्रा, एवं उमा शुक्ला द्वारा गीत की प्रस्तुति हुई एवं समाज की ब्रह्मलीन आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई साथ ही समाज के वरिष्ठ संरक्षक अजय मिश्रा (टप्पू भाई) का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर करीब 150 लोग उपस्थित रहे। अनिरुद्ध शुक्ला, मुरली मनोहर दिक्षित, विष्णु पांडे, शिवाकांत (गुड्डन) पांडेय, श्रीकांत तिवारी, कुलभूषण मिश्रा, संजय शुक्ला, मधुसूदन शुक्ला, शैलेन्द्र पाठक, अजय मिश्रा, अर्पित दीक्षित, नवनीत, गगन मिश्रा, मनोहर तिवारी, मनीष बाजपेई, दर्शन तिवारी, ओमी बाजपेई, अखिल दुबे, आनंद दुबे, लल्लन दुबे, ज्ञानेश्वर मिश्रा, कमल शुक्ला एवं महिला वर्ग में श्रीमति इंदिरा तिवारी, अनीता तिवारी, सीमा पांडे, निशा पांडेय सुनीता पांडे, श्वेता पांडे, माधुरी शुक्ला, सीमा तिवारी, रेखा मिश्रा, आभा तिवारी, सुधा बाजपेई, भावना मिश्रा, ज्योति मिश्रा, मधुलिका तिवारी, शारदा पांडे, रागनी शुक्ला, उमा शुक्ला, अंजुला शुक्ला, शशि पांडे, शिखा पांडे, साधना मिश्रा, मोना, निधि शर्मा, दुबे, कीर्ति दुबे, सिद्धि शुक्ला, अर्चना तिवारी व अन्य सभी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक दूसरे को फूल देकर बधाई दी एवं जय परशुराम के नाम का उद्घोष किया।

