
इटारसी / जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय की उपस्थिति में राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के जिला अध्यक्ष पद पर अरविंद व्यास को मनोनीत किए जाने पर कांग्रेसजनों द्वारा नवनियुक्त राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के जिला अध्यक्ष अरविंद व्यास का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत पांडेय के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, विक्की तिवारी, बसंत आसरे, अनुप गांचले, राहुल दुबे डी के मास्साब, मयंक कलोसिया आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

