
इटारसी / जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में नर्मदापुरम जिले में ग्रामीण स्तर पर पंचायत कमेटी के गठन की प्रक्रिया तेजी से चालू है। इसी संदर्भ में तवानगर में कांग्रेस पंचायत समिति के गठन हेतु एक बैठक का आयोजन तवा नगर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामप्रीत परते के मार्गदर्शन में एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केसला के अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर रितेश राठौर प्रभारी सतीश चौधरी, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजय कावरे, बंटी राठौर एवं नीरज तिवारी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और गांव स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत तवानगर की पंचायत समिति का गठन किया गया। समिति में मोहन ठाकुर, मोहम्मद सागीर, सिद्धकी, आशीष मिश्रा, जीतू घूमर, अरुण संधानी और दिलीप देशमुख को जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से गांव-गांव में कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जा रहा है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में नर्मदापुरम जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पूर्ण उत्साह है। क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों एवं वरिष्ठ जनों के नेतृत्व मे ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत स्तर पर पंचायत कमेटी का गठन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी की मुख्य धारा में जोड़ना एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी में सक्रिय भूमिका देना है।

