


नर्मदापुरम / अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तिनका सामाजिक संस्था द्वारा 15 मार्च 2026 को आंबेडकर भवन, टिमरनी में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक महिलाओं और किशोरियों के साथ विशेष सामुदायिक कार्यक्रम “नारीत्व का उत्सव” आयोजित किया गया।
तिनका सामाजिक संस्था की सचिव मना मंडलेकर ने बताया कि इस कार्यक्रम में निधि शर्मा (लंदन) मुख्य अतिथि रही। साथ ही शिवानी कुमार (दिल्ली), हिमालय पर्वत पर माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली माउंटेनियर ज्योति रात्रे तथा चित्रा उपाध्याय (फिनो पेमेंट बैंक) भी विशेष रूप से शामिल रही। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और नेतृत्व पर संवाद, आत्मरक्षा प्रदर्शन और खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के लगभग 10 जिलों से आई महिलाएं और युवतियाँ ने भाग लिया। वहीं जिला हरदा के कई गांवों की महिलाएं विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी की । इनमें टिमरनी, आलमपुर, रहटगांव, छीदगांव तमोली, हरदा, रायबोर, बहारागांव, ढांगांव, कपासी, हंडिया, नोसर सहित आसपास के कई गांवों की महिलाएं शामिल रही।
कार्यक्रम के उद्देश्य……
– महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
– महिलाओं के नेतृत्व और आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करना।
– महिलाओं के बीच सामुदायिक भावना को बढ़ावा देना।

