
नर्मदापुरम / रविवार को कार्यालय होमगार्ड के पीछे वर्मा भोजनालय के पास फायर की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिसमें एक घर में आगजनी की घटना दिखाई गई। तभी 1070 टोल फ्री नम्बर पर स्थानीय नागरिकों के द्वारा सूचना दी गई। सूचना मिलते ही sderf की टीम व फायर ब्रिगेड मौक़े पर पहुँची। sderf की टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर घर के अंदर से लोगों को स्टेचर के सहारे व कुछ विक्टिम को फायर मेन लिफ्ट के द्वारा इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया । जिला अस्पताल के द्वारा घायलों को तत्काल उपचार हेतु एबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा। मॉक ड्रिल के द्वारा आमजन को संदेश दिया जा रहा है, कि किसी भी आपदा से कैसे निपटा जाए।

