
नर्मदापुरम / राज्य शिक्षक संघ नर्मदापुरम के जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर कार्यकारी जिला अध्यक्ष कुंअर सिंह वाडिवा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रजापति से मिला एवं स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। नर्मदापुरम ब्लॉक में पूर्व में दिवंगत हुए शिक्षक साथी पवन राजपूत, वीरेंद्र राजपूत, अलका चौरे का गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया है। उनके परिवार को शासन के नियम अनुसार मिलने वाली राशि अभी तक अप्राप्त होने की स्थिति में बताया। जिला शिक्षा अधिकारी ने तुरंत संबंधित संकुल प्राचार्य से स्थिति का जायजा लिया एवं कहा इन दिवंगत शिक्षकों की जो भी राशि शेष है तत्काल उनका भुगतान कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान के एस वाडिवा ने जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया कि स्वर्गीय श्रीमती अलका चौरे जो कि माध्यमिक शाला पलासी मे पदस्थ थीं। उनकी मृत्यु उपरांत उनके परिवार को या नॉमिनी को शासन के नियमानुसार जो सहायता राशि मिलना चाहिए थी, वह अभी तक अप्राप्त है। इस पर डीईओ ने तुरंत संज्ञान मे लेकर संबंधित संकुल प्राचार्य को उक्त राशि संबंधित शिक्षक के परिवार के खाते में भिजवाने हेतु विश्वास दिलाया। एस पी एम संकुल के अंतर्गत दिवंगत हुए शिक्षकों का भी जो बकाया शेष राशि है उसे शीघ्र संबंधित के खाते में पहुंचाने हेतु आश्वस्त किया। साथ ही अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में कहा कि संबंधित शिक्षक के नॉमिनी की अनुकंपा नियुक्ति हेतु नियमानुसार सभी दस्तावेज संबंधित संकुल प्राचार्य को जमा करें। यदि अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने हेतु लगने वाले सभी दस्तावेज ओर अहर्ताएं की प्रति पूर्ति करे तो अनुकम्पा देने में किसी प्रकार का कोई बिलंब नहीं किया जाएगा। डीईओ ने स्थानीय समस्याओं को सुना एवं संज्ञान मे लेकर तत्काल समस्याओं का हल करवाने हेतु आश्वस्त किया। तुरंत समस्याओं के समाधान की पहल हेतु प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

