
नर्मदापुरम / शहर के समीपस्थ ग्राम रोहना में एक युवक के साथ उसके खेत से लाइन हटाने की बात को लेकर गाली-गलौज की गई और झूम झटकी की। इसको लेकर मामला दर्ज कराया गया। यशवंत यादव ग्राम रोहना के रहने वाले हैं और वह खेती किसानी करते हैं। जब वे खेत पर थे तो गौतम राजपूत की ढाबे वाली लाइन जो उनके खेत से होकर गई है उसके तार में टेप भी लगे हुए हैं इसको लेकर यशवंत यादव ने उनसे कहा कि रोड किनारे से वे लाइट ले जाए। उनकी गेहूं की फसल को आग से नुकसान हो सकता है, लेकिन गौतम राजपूत नहीं माने और उनके साथ अभद्रता की। यशवंत का कहना है कि वह शराब भी बेचने का काम करता है। उस पर कार्यवाही की जाए और लाइन को हटाकर किनारे से ले जाने की कार्यवाही हो। अब पुलिस जांच कर रही है।

