
नर्मदापुरम / शहर के समीपस्थ ग्राम सुआ खेड़ी के रहवासियों ने नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल द्वारा फीस में बढ़ोतरी को लेकर स्कूल प्राचार्य व विद्यालय निदेशक के विरुद्ध जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की गई। संबंध में पालकों का कहना है कि जून 2022 में सभी सुआ खेड़ी ग्राम वासियों ने अपने पुत्र एवं पुत्रियों को ‘नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल, नर्मदापुरम में विभिन्न कक्षाओं में एडमिशन करवाया था। एडमिशन के समय स्कूल प्रबंधन ने सभी पालक गणों से यह वादा करते हुए एडमिशन किया था कि आने वाले 5 वर्ष 2027 सत्र तक हमारे बच्चों की स्कूल फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, सिवाय फीस के । इन सभी शर्तों और वादों के तहत बच्चों को अच्छी शिक्षा देने सभी पालकों ने बच्चों का एडमिशन करवाया। एक वर्ष पूरा होने पर नई कक्षा में बच्चों के पास हो कर जाने पर प्रबंधन अपने लिए वादों और शर्तों से मुकर गया और साल दर साल फीस बढ़ाता गया जो कि अब लगभग दुगुनी हो गई है। अलग अलग तरीकों से बच्चों को परेशान किया जाता है और मानसिक रूप में फीस देने के लिए दवाब बनाया जाता है सभी गरीब परिवार से है एवं स्कूल संस्थान के किए वादों पर शर्तों के आधार पे एडमिशन ले कर अपने बच्चों को पढ़ना चाह रहे है। हमारे से जो नियम, शर्तों को रख एडमिशन दिया गया था उसी को अपनाते हुए हमें हमारे बच्चों के शिक्षा के अधिकार को प्रदान करने की कृपा करें और अगर स्कूल प्रबंधन नहीं मानता है तो उसके प्राचार्य एवं निदेशक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।

