नर्मदापुरम / अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति द्वारा स्थानीय चित्रगुप्त घाट पर प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया जाता है स्वच्छता अभियान के अंतर्गत घाट के किनारे पर जमी गंदगी कचरा कूड़ा निकल गया और उक्त कचरे को बोरियों में भरकर एकत्रित किया गया घाट के किनारे से फूल माला के अलावा अन्य जो सामग्री घाट पर लोग फेंक कर जाते हैं उन सबको एकत्रित किया और एक-एक करके सभी बोरियों में उसे पैक किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने कहा कि मां नर्मदा हमारे जीवन दायिनी है हम सबका कर्तव्य है की मां नर्मदा को स्वच्छ और सुंदर रखना है। इसलिए इस स्वच्छता अभियान में हम सब लोग को आगे आकर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना है। श्री वर्मा ने कहा कि नर्मदा में फूल इत्यादि व अन्य सामग्री ना फेक इसलिए समाज के लोगों ने संकल्प लिया है कि स्वच्छता अभियान हमारा मुख्य उद्देश्य है और इस अभियान के तहत हम हर व्यक्ति को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। नर्मदापुरम स्थित सभी घाटों पर हर पूर्णिमा अमावस्या पर धार्मिक इन त्योहारों पर बाहर से श्रद्धालु नर्मदा में डुबकी लगाने आते हैं, हमने उन सभी लोगों से अपील की है कि नर्मदा में किसी भी प्रकार से फूल माला इत्यादि विसर्जित ना करें नर्मदा को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति जिला अध्यक्ष ज्योति अभय वर्मा, प्रखर समाजसेवी सुमन वर्मा, प्रीती खरे, मनोज वर्मा, मंजू श्रीवास्तव, रश्मि सक्सैना, रश्मि वर्मा, केशव वर्मा, लालता प्रसाद सहित अन्य समाज के अलावा शिक्षिका ममता तिवारी, रश्मि वर्मा सहित अन्य लोगों विशेष रूप से उपस्थित थे।

