
नर्मदापुरम / हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल की द्वितीय परीक्षा 7 मई से शुरू होंगी । इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने टाइम टेबल जारी कर दिया है । मंडल द्वारा संचालित वर्ष 2026 की द्वितीय परीक्षाओं के कार्यक्रम जारी किए गए हैं । जिसमें प्राचार्य को निर्देश भी दिए गए हैं। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 तक आयोजित की जाएगी । इस दौरान स्वाध्यायी, नियमित, दृष्टि बाधित सहित सभी की परीक्षाएं एक साथ शुरू की जाएंगी। इसके लिए प्राचार्य को टाइम टेबल नोटिस बोर्ड पर चस्मा करने की बात कही गई है । माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर टाइम टेबल देखा जा सकता है।

