
नर्मदापुरम / जब से ईरान, इजरायल, अमेरिका का युद्ध प्रारंभ हुआ है। उसका उसका असर सभी देशों पर दिखने लगा है और भारत में भी अब सिलेंडरों की मारामारी देखने को मिल रही है। क्योंकि हर गैस एजेंसी पर लंबी लाइन लग गई है। सिलेंडर डिलेवरी के 25 दिनों के बाद नंबर लगेगा और उपभोक्ता को भरा हुआ सिलिंडर पांच छः दिन बाद मिलेगा। जिन उपभोक्ता के नंबर लगे है उन्हें भी सिलेंडर पांच छः दिन बाद ही मिल पा रहा है और नंबर बुकिंग के लिए सर्वर भी काम नहीं कर पाने से उपभोक्ता पहले अपने घरों से ऑनलाइन नंबर लगाते थे, अब वह एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। लेकिन उनके हाथ निराशा ही हाथ लग रही है। अब क्योंकि सिलेंडरों की कमी होने से ब्लैक होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अभी हाल में ही कमर्शियल सिलेंडर के लिए सरकार ने कहा है कि 5 दिन बाद कामर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति की जाएगी। जबकि प्रशासन द्वारा समय-समय पर गैस संचालकों की बैठक हो रही है कि किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की वजह से परेशानी नहीं उठानी पड़े।

