
सिवनी मालवा / सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला,जब थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने अपनी व्यस्त जिंदगी से समय निकालकर अपना ब्लड प्रेशर चेक करवाया दोपहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थाना प्रभारी ने अपना बीपी चेक करवाया, जो उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को दर्शाता है। थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि उनकी नौकरी में अक्सर उन्हें दौड़ती-भागती जिंदगी में अपना ख्याल रखना मुश्किल हो जाता है, लेकिन स्वास्थ्य के महत्व को समझते हुए उन्होंने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने स्वास्थ्य के प्रति लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दीथाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना ब्लड प्रेशर चेक करवाया और लोगों से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा हम अपनी व्यस्त जिंदगी में अक्सर अपना ख्याल रखना भूल जाते हैं, लेकिन स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है बारस्कर ने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में कोई शुल्क नहीं लगता है अपना स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जांच करवाते रहे।

