
नर्मदापुरम / दिनांक 29-12-2025 को आवेदक अजीज खान पिता जमा खान उम्र 72 साल निवासी जयप्रकाश वार्ड पिपरिया द्वारा थाने में आवेदन पत्र दिया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा yono एप्लिकेशन डाउनलोड करने के नाम पर से 2,99,448 रूपये का ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। आवेदन पत्र के अवलोकन पर अज्ञात आरोपी का कृत्य धारा 318(4) BNS के तहत दंडनीय पाया जाने से अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), पिपरिया मोहित कुमार यादव द्वारा थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ पिपरिया निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में टीम गठित आरोपी की तलाश हेतु निर्देशित किया गया था। विवेचना के दौरान बैंक एवं तकनीकी साक्ष्यो के माध्यम से अज्ञात आरोपी की पतारसी की गई। आरोपी की पहचान मोहम्मद जफर इमाम पिता मोहम्मद जहांगीर आलम उम्र 20 साल निवासी अलीगंज रोड गया बिहार के रूप में हुई। जिसकी तलाश के लिये टीम भेजकर आरोपी मोहम्मद जफर इमाम को गया बिहार से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। शुक्रवार दिनांक 13-03-2026 को आरोपी मोहम्मद जफर इमाम पिता मोहम्मद जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पिपरिया के आदेश पर पुलिस अभिरक्षा प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड तथा उसके गिरोह के संबध मे जानकारी ली जा रही है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आदित्य सेन, उनि. अमित सिंह भारद्वाज, सउनि पंकज नामदेव, सउनि रेखा मुनिया, प्र.आर. रवीश बोहरे , आर. अजय चौहान, आर. रोहित ठाकुर, आर. चन्द्र प्रकाश, जितेंद्र (सायबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

