

नर्मदापुरम / ग्राम तीखड़ में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद केसला के सेक्टर क्रमांक 01 के अंतर्गत नव क्रांति जनकल्याण समिति के तत्वाधान में प्रस्फ़ुटन समितियों का एकदिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण में आयोजित किया गया। जिसमें नवांकुर संस्था एवं सभी प्रस्फ़ुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सदस्य और नवांकुर सखी उपस्थित रही । कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक विवेक मालवीय नवांकुर संस्था प्रमुख संचालक राकेश भट्ट, सरपंच उमेश मरकाम, सेक्टर प्रभारी राजेश मालवीया, तिलोक मनवारे उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं सभी का पुष्पों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक राकेश भट्ट द्वारा प्रस्फ़ुटन समितियों का उद्देश्य, कार्य, सामाजिक क्षेत्र में गतिविधि, आदर्श ग्राम, समग्र ग्राम विकास, दस्तावेजीकरण, सोसायटी पंजीयन, वृक्षारोपण, नर्सरी निर्माण, बोर्ड, कार्यालय निर्माण, दीवार लेखन, जल गंगा संवर्धन अभियान, संस्कार केंद्र, संबंधी जानकारी आए हुए सदस्यों को प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन राजेश मालवीया एवं आभार अनूप चौरे, कंचन दुर्वे द्वारा किया गया।

