
नर्मदापुरम / जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रतियोगिता नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। जिसमें दूसरा मैच बैतूल और हरदा के मध्य खेला गया। बैतूल ने हरदा को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल में बैतूल का सामना नर्मदापुरम से होगा। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा मैच बैतूल और हरदा के मध्य खेला गया। जिसमें बैतूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरदा की टीम मैच के 31वे ओवर में मात्र 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें सर्वाधिक 42 रन विधान काशिव एवं 26 रन कार्तिक ने बनाए। बैतूल की ओर से विवेक बघेल ने 8 ओवर में 12 रन देकर 5 विकेट, यश विश्कर्मा 2 विकेट, तनिष्क सोलंकी 2 विकेट और समर्थ चौहान को 1 विकेट हासिल हुआ । 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बैतूल ने 15 वे ओवर में जीत हासिल कर ली बैतूल की ओर से 46 रन हिमांशु चंडोकर, कनक ने 23 रन और शिखर देशमुख ने 16 रनों का योगदान दिया। इस मैच में बैतूल की टीम को अतिरिक्त 21 रन प्राप्त हुए।पांच विकेट हासिल करने पर विवेक बघेल को मेन ऑफ द मैच चुना गया है। मैच में अंपायर नितेश राजपूत एवं ब्रजेश यादव रहे और स्कोरर की भूमिका हर्षवर्धन पटेल ने निभाई। मैच के दौरान सिलेक्टर शफीक खान मैदान पर मौजूद रहे। फाइनल मैच नर्मदापुरम एवं बैतूल जिला के मध्य होगा।

