
नर्मदापुरम / बड़वाह / समीपस्थ ग्राम पंचायत बामनपुरी अपना हॉस्पिटल हरिराम बलिराम शाह परिवार के द्वारा 14 मार्च से 20 मार्च तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन निज निवास ग्राम बामनपुरी में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।कथा का वाचन पंडित दीपक बर्वे द्वारा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक किया जाएगा। कथा प्रारंभ होने से पहले 14 मार्च शनिवार को सुबह 19 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
नर्मदाजी का पाट ओडाना एवं चुनरी यात्रा महोत्सव का आयोजन होगा…..
भगवान शाह चेतराम शाह त्रिलोक चंद भटानिया ने बताया कि चैत्र नवरात्रि में गणगौर शिव और माता पार्वती की आराधना कानिमाड़ में एक अनूठा पर्व है। यहां गण का अर्थ शिव और गौर का अर्थ गौरा से है।18 मार्च बुधवार को नर्मदाजी का पाट ओडाना एवं चुनरी यात्रा महोत्सव का आयोजन होगा। रथ बोडाना का कार्यक्रम 22 मार्च रविवार को शाम 5 बजे होगा। साथ ही 23 मार्च सोमवार को माता पूजन एवं भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया है। धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ ले।
मन्नधारी लोग बोड़ाते है रथ…..
इन्हीं रस्मों में रथ बोड़ाने की भी एक रस्म है। पंडित अखिलेश गौतम ने बताया कि जिस तरह बेटी विवाह के मायके आती है और फिर वापस जाती है तो उसे और कुछ दिन रुकने का आग्रह किया जाता है। ठीक उसी प्रकार मन्नतधारी लोग जलाशयक पर विसर्जन के लिए गए रथों को बोड़कर अपने घर ले जाते है. जहां उनकी खूब सेवा चाकरी की जाती है। बोड़ाने की यह परंपरा एक से दो दिनों तक निभाई जाती है।

