
नर्मदापुरम / विकासखंड सिवनी मालवा के सेक्टर क्रमांक 5 बासनिया कला के ग्राम चौकी गवां के शासकीय माध्यमिक शाला में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत चौकी गवां के सरपंच श्रीमती कृष्णा लोवंशी, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक हरिदास दायमा रहे। विकास खंड समन्वयक हरिदास दायमा ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थी को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की परिकल्पना स्वैच्छिक संस्थाओं का गठन एवं प्रबंधन सामाजिक समरसता आदर्श ग्राम की अवधारणा एवं नरवाई मे आग नहीं लगाने का संदेश दिया। नवांकुर संस्था लक्ष्मी समाज कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुगना लोवंशी ने समिति के दस्तावेजीकरण पर क्षमता वर्धन किया। बैठक रजिस्टर गतिविधि रजिस्टर आय व्यय रजिस्टर समाचार पत्र की कटिंग फोटोग्राफ्स पर विस्तार से जानकारी दी। परामर्श दाता रघुवीर मालवीय ने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम CMCLDP पर समुदायिकता स्वावलंबन भूमि सुपोषण पर प्रशिक्षण दिया। साथ में समिति के कार्यों गठन के उद्देश्य एवं ग्राम विकास में समिति की क्या भूमिका हो सकती है। स्वच्छता स्वास्थ्य शिक्षा पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर भी जानकारी दी। सभी समिति को आग्रह किया कि जैविक खेती करें एवं समुदाय को भी जागरूक करें भूमि में सुधार होगा, शुद्ध अनाज मिलेगा। राजेश सराठे ने समग्र ग्राम विकास की अवधारणा को स्पष्ट किया पौधारोपण कर लगाए पौधों की रक्षा करने पर जानकारी दी। नवांकुर संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र तैयार किए गए प्रशिक्षण उपरांत विकासखंड समन्वयक हरिदास दायमा एवं सरपंच ने उपस्थित समितियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। श्याम रघुवंशी ने स्वैच्छिक संस्थाओं का गठन नवांकुर संस्था से अभिप्राय एवं समितियों के कार्यों पर जानकारी दी। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चौकी गवां अध्यक्ष जय राम लोवंशी ने जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक हरिदास दायमा को एक आम का पौधा देकर सम्मानित किया। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में रानीपुर चौकी गवां भैरोपुर की समिति ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कीर्तन भजन मंडल चौकी गवां के सदस्यों को नवांकुर संस्था लक्ष्मी समाज कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुगना लोवंशी ने भजन कीर्तन मंडल चौकी गवां को गांव में प्रतिदिन कीर्तन करने एवं उत्कृष्ट कार्य पर राम जानकी जी की फोटो सप्रेम भेंट की।

