नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा गैस सिलेंडर की बुकिंग आसान करने कालाबाजारी रोकने के लिए एसडीएम जय सिंह सोलंकी एवं सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लाखों कि संख्या में छात्र कमरे लेकर रहे हैं जो होटल में या टिफिन सेंटर से खाना बुलाते हैं पर गैस संकट के चलते टिफिन सेंटर होटल बंद होने की स्थिति में खाने का संकट उत्पन्न हो जाएगा। इसलिए शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया जाये। निजी कम्पनी में वर्क फ्रॉम होम किया जाये एवं सभी प्रकार के शासकीय आयोजनों पर रोक लगाई जाये। इस अवसर पर कमलेश बाथरे,अनोखी राजोरिया, धर्मेन्द्र तिवारी, अरुण दीक्षित, मीना वर्मा, अनुराग मलैया, शिवमंगल सिंह, अजीत विष्ट, कुसुम तोमर, कीर्ति मिश्रा, अजय शर्मा, हेमंत चौधरी, सूरज तिवारी, गुलाम हैदर, धीरज शर्मा, नीरज सैनी, संतोष तोमर, बब्लू राठौर, लखन रघुवंशी, विक्की जमनानी, अमित खत्री, विक्की आर्य, विजेंद्र राजपूत, जीतेन्द्र गुरेले, रिजवान खान, दीपक सिसोदिया, धीरज बहुत्रा, शेख पप्पू, महमूद, अंकित दुबे, प्रताप ठाकुर, आफरीद खान, रोहन जैन, दीपक सिसोदिया, शैलू, दिलीप अहिरवार, अजहर खान, जीत सिंह, ऋतिक चौहान, बलबीर चौहान आदि उपस्थित रहे।

